बागपत मेें दामाद ने ससुर को पीट पीटकर मार डाला

bagpat crime news

बागपत। बड़ौत के कमलानगर कालोनी में एक युवक ने अपने 65 वर्षीय बुजुर्ग ससुर की सरिया से पीट पीटकर कर हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने अपने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। होली के पर्व पर हुई घटना के बाद परिवार में शोक छाया हुआ है।

नगर की कमला नगर कालोनी में रहने वाले 65 वर्षीय वेदपाल रोज की तरह ही रविवार की रात घर से अपने घेर मे सोने के लिये गए थे। सोमवार की सुबह जब वेदपाल घर नहीं आए तो परिजन वेदपाल को बुलाने के लिये घेर मे पहुंचे। वहां चारपाई पर वेदपाल का लहूलुहान शव पड़ा देख वह सहम गए। वेदपाल की पत्नी मुनेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए वेदपाल के परिजन से जानकारी हासिल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मुनेश ने अपने ही दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कमलानगर में वेदपाल की हत्या का आरोप उसके ही दामाद संजू पुत्र निर्मल गढ़ी थाना दोघट पर लगा है। वेदपाल की पत्नी मुनेश ने अपने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि संजू कमलानगर में ही रहता था और उसका अपने ससुर के साथ झगड़ा होता रहता था।

advertisement at ghamasaana