कांग्रेस के लचर प्रदर्शन पर सोनिया, राहुल और प्रियंका आज पार्टी में अपने पदों से देंगे इस्तीफा

sonia, rahul and priyanka

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार पर मंथन करने के लिए आज यानि 13 मार्च को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार गांधी परिवार के तीन सदस्य जो पार्टी में वरिष्ठ पदों पर हैं मसलन राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इस बात से इनकार किया है कि गांधी परिवार कल अपने इस्तीफे की पेशकश करेगा।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में चल रही चुनावी पराजय पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में होगी। बैठक में सीडब्ल्यूसी की इस साल सितंबर में होने वाले आंतरिक चुनावों को आगे बढ़ाने पर जोर दे सकती है।

हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने एक और राज्य पर अपनी पकड़ खो दी है।

advertisement at ghamasaana