सपा सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को नहीं मिली जमानत, करना होगा इंतजार

शामली। करीब चार माह से जेल में बंद सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की जमानत पर हाईकोर्ट में निर्णय नहीं हो सका। गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को 15 जनवरी 2022 को गिरफ्तार करके एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था।

कैराना स्थित एमपीएमएलए कोर्ट में नाहिद हसन की जमानत खारिज होने के बाद उनके अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। इसके अलावा नाहिद हसन के ऊपर अमानत में खयानत का मुकदमा भी दर्ज है।

पहले हाईकोर्ट में नाहिद हसन पर दर्ज अमानत में खयानत के मुकदमे में जमानत के लिए गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन गुरुवार को कोर्ट में शुक्रवार की तारीख लगा दी थी। वहीं शुक्रवार को भी हाईकोर्ट में नाहिद हसन की जमानत पर कोई फैसला नहीं आया। जिस पर कोर्ट में अगली तारीख 26 मई लगाई गई है। जबकि गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत पर सुनवाई के लिए अभी कोई भी तारीख नहीं लगाई गई।

advertisement at ghamasaana