बिजनौर। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकलवाया। जिसमें चार युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में एक कार में पांच युवक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बृहस्पतिवार देर रात सभी युवक वहां से लौट रहे थे। सभी युवक नशे में थे। इस बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क तालाब में पलट गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक चार युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में अक्षय पुत्र जय सिंह (20 वर्ष) निवासी चंदक थाना मंडावर, विशाल पुत्र पप्पू (21 वर्ष)रजत पुत्र भगीरथ (20 वर्ष) निवासी ग्राम रोशनपुर प्रताप, प्रताप पुत्र रणधीर (22 वर्ष) निवासी तकीपुर थाना कोतवाली देहात की मृत्यु हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा दीपक पुत्र भूपेंद्र (21 वर्ष) निवासी हीरा खेमपुर थाना कोतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है ।

