यूक्रेन में फंसे सिकंद्राबाद के छात्र, भाजपा के विधायक प्रत्याशी लक्ष्मीराज ने रक्षामंत्री से की मुलाकात

बुलंदशहर। सिकंद्राबाद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने नगर के यूक्रेन में फंसे मेडिकल के छात्रों आकाश सैनी, अनुराग सैनी व अन्य छात्रों की सही सलामत घर वापसी कराने की मांग की।

रक्षा मंत्री ने भी हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चिन्ता करने की कोई बात नहीं है, भारत सरकार इस पर बहुत बारीकी से नजर रखे हुऐ है। छात्रों सहित अन्य नागरिकों को सकुशल भारत लाया जाएगा।
इस अवसर प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह, कर्मवीर सिंह, दुष्यंत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह प्रधान, सिकन्द्राबाद से नगर उपाध्यक्ष नवीन राजपूत, प्रधान फौलादपुर एवं प्रवीन सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana