प्रयागराज में ट्रेन रोककर छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छात्रों को दौड़ाकर पीटा

pryagraj1

प्रयागराज । रेलवे ट्रैक पर उतर कर सैकड़ों की संख्या में हंगामा कर रहे प्रतियोगी छात्रों को लॉज के अंदर घुस कर पुलिस वालों ने जमकर पीटा । छात्र अपनी तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे । जिस दौरान वह ट्रेन रोकने के फिराक में प्रयाग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें खदेड़ा फिर एनी बेसेंट छोटा बघाड़ा सहित कई मोहल्लों में बने लॉज में घुसकर छात्रों को कमरों से निकालकर सीता और कई छात्रों को हिरासत में भी ले लिया गया है । पुलिस का कहना है कि उपद्रव शुरू करने वाले छात्रों को चिन्हित कर उनकी खोज की जा रही है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से पुलिस वाले लौट के बंद कमरों को जबरन खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं किसी दरवाजे पर पुलिस राइफल के बट से मारते दिख रही है तो किसी दरवाजे पर पैर मार कर उसे खुलवा दें नजर आ रही है जैसे ही छात्र दरवाजा खोल कर कमरों से बाहर निकलते हैं पुलिस उन को पीटना शुरू कर देती है फिलहाल हंगामा अब शांत हो चुका है ।

advertisement at ghamasaana