सुजैन खान ने कहा, आर्यन अच्छा बच्चा… बस गलत समय पर गलत जगह था

शाहरुख खान के बेटे आर्यन फिलहाल एनसीबी की कस्टडी में हैं। वे 7 अक्टूबर तक एनसीबी की गिरफ्त में रहेंगे। ड्रग्स केस में आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद अब सुजैन ने आर्यन का बचाव किया है।

उन्होंने कहा है कि आर्यन अच्छा बच्चा है, बस वह गलत समय पर गलत जगह मौजूद था। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के लोगों को कई बार विच हंट किया जाता है। ऐसे समय में मैं शाहरुख और गौरी खान के साथ हैं।

advertisement at ghamasaana