बुलडोजर बाबा की शपथ के बाद खूब ट्रोल हो रहे स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता और 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते योगी सरकार को बधाई तो दी लेकिन पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बधाई नहीं दी। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद से ही स्वामी प्रसाद मौर्य को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव से पहले भाजपा छोड़ सपा में चले गये थे। खुद को नेवला बताकर भाजपा और आरएसएस को नाग और सांप कहकर सत्ता से उखाड़ फेंकने की बात कही थी। हालांकि ये सच साबित नहीं हो पाया। भाजपा फिर से जीत हासिल कर सरकार बना चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग स्वामी प्रसाद मौर्य को लोग ट्रोल कर रहे हैं।

भाजपा नेता सुनील यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “मैं स्वामी प्रसाद मौर्य ईश्वर की शपथ लेता हूं कि अब ना हवा में उडूंगा और ना अखिलेश यादव के बहकावे में आऊंगा।” पत्रकार नीरज पाण्डेय ने ट्विटर पर लिखा कि “यूपी में 25 मार्च को भी गजब का दृश्य देखने को मिलेगा। जरा गौर करिए इस समय स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्मसिंह सैनी क्या सोच रहे होंगे?”

advertisement at ghamasaana