तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के नट्टू काका नहीं रहे, घनश्यान नायक का हुआ निधन
नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आने वाले घनश्याम नायक का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह इस लोकप्रिय शो में नट्टू काका की भूमिका निभाते थे।नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक के निधन की पुष्टि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर की हैl उन्होंने नट्टू काका की तस्वीर शेयर कर ओम शांति लिखा है।
इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है। नट्टू काका उर्फ़ घनश्याम नायक ने 350 से अधिक सीरियल में काम किया था। इसके अलावा वह 200 से अधिक गुजराती और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके थे। वह अपने जीवन में संघर्ष करते रहेl 77 वर्षीय घनश्याम नायक उर्फ़ नट्टू काका कई लोगों के लिए प्रेरणा रहे है।
नट्टू काका की हाल ही में सर्जरी की गई थीl उनके गले से गांठ निकाली गई थी।नट्टू काका का निधन मुंबई में हुआ हैl उन्होंने मुंबई के सूचक अस्पताल में शाम 5:30 बजे अंतिम सांस ली है।पिछले महीने उनके गले से 8 गांठे निकाली गई थी। वह इसके बाद कीमोथेरेपी सेशन भी करा रहे थे क्योंकि वह कैंसर से पीड़ित भी पाए गए थे।

