Rishikesh news : ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरी टैक्सी, मुंबई के चार यात्रियों की मौत

rishikesh
  • हरिद्वार से बदरीनाथ के लिए निकले थे यात्री

ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी में राम तपस्थली आश्रम के पास महाराष्ट्र के मुंबई यात्रियों को हरिद्वार से बदरीनाथ लेकर जा रही एक टैक्सी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी गंभीर घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां एक और यात्री ने दम तोड़ दिया। एसपीएस राजकीय अस्पताल से गंभीर घायलों को एम्स रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी मुनि की रेती रितेश शाह ने बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई दहिसर निवासी शिवाजी बुधकर (53) पुत्र शिवाजी बाबा जी बुधकर, वेस्ट वसाई ठाणे के कोलीवाडा रोड के पचुबंदर निवासी पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी (37) पुत्र श्री दत्तात्रेय खिलकुटी, ठाणे के मनोर टाकवाहल के एलबीएसएच निवासी जितेश प्रकाश लोखंडे (47) पुत्र प्रकाश लोखंडे और पछुबंदर वसाई के पालघर निवासी धर्मराज पुत्र श्री नारायण निवासी पचुबंदर वसाई पालघर महाराष्ट्र की हादसे में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ के उसाडा निवासी घायल टैक्सी चालक रविंद्र सिंह (37) पुत्र ज्ञान सिंह और महाराष्ट्र के ग्रेटर मुंबई के ओमसदगुरु नगर, सी -714 का एम्स में उपचार चल रहा है।

advertisement at ghamasaana