बच्ची को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी दरोगा निलंबित

मेरठ। हथियार के बल पर बच्ची को बंधक बनाने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस महिला ने पुलिस कप्तान के कार्यालय पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश के बाद दरोगा पर यह कार्रवाई की गई है।

आरोपी दरोगा का डांस वाला एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है। पुलिस टीम इसकी भी जांच कराने में जुटी है। पीड़ित महिला के मुताबिक दरोगा उसे शहर के दो होटलों में भी लेकर गया था। वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

आरोपी दरोगा के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। यह दरोगा भद्रकाली पुलिस चौकी पर तैनात था। वह महिला को इस चौकी पर भी लाया था।

advertisement at ghamasaana