बस्ती : ओवर लोडिंग रोक पाने में नाकाम रहे खनन अधिकारी पर गिरी कार्रवाई की गाज

basti local news

बस्ती । सरकार ने लापरवाही पर बहुत ही सख्त रवैया अपनाया है। ओवर लोडिंग रोक पाने में नाकाम रहे ज्येष्ठ खनन निरीक्षक को हटा दिया गया है। उनको मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। काम में लापरवाही के आरोप में उनके निलंबन और विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है।

यह कार्रवाई भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ रोशन जैकब और खनिज निदेशालय की टीम द्वारा मंगलवार.बुधवार की रात्रि में बस्ती में संचालित खदानों और खनिज वाहनों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर की गई है।

टीम ने ठेके पर दिए गए क्षेत्र केशवपुर शंकरपुर का भी निरीक्षण किया। वहां खनन क्षेत्र व सड़क पर खड़े वाहनों में ओवरलोडिंग मिली। अवैध परिवहन पर नियंत्रण में शिथिलता और इसमें संलिप्तता की संभावना के चलते खनन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

advertisement at ghamasaana