कांधला l थाना क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे 709 बी मार्ग नानू पूरी गेट के सामने पेड़ पर एक 25 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मंगलवार की सुबह क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग 709 बी गांव नानू पुरी के निकट शामली की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बाग में 25 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ दर्जनों लोगों के भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटना स्थल बारीकी से जांच पड़ताल की।
पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराई तो मृतक युवक की पहचान गांव किवाना निवासी पूर्व प्रधान नंदू के बेटे 25 वर्षीय सुनील उर्फ़ सोनू के रूप में की गई। पुलिस ने मामले की सूचना देकर मृतक युवक के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। परिजनों के अनुसार युवक रात के समय से लापता था। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर मे 12 फरवरी को बहन की शादी है

