खाली प्लॉट में युवक का शव मिला, शव के पास ही नशे का इंजेक्शन मिला

शामली। पानीपत रोड पर खाली पड़े प्लाट में 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मोबाइल फोन से कॉल करने के बाद मृतक की पहचान पानीपत निवासी अजय के रूप में हुई।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पानीपत रोड पर भारत बैंक्विट हॉल के सामने ऋषिपाल के खाली पड़े प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास ही नशे का इंजेक्शन, सिरिंज, जली हुई बीड़ी और लाइटर पड़ा था।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन से कॉल की गई तो पानीपत निवासी मृतक के पिता पवन ने बताया यह नंबर उनके बेटे अजय का है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन कैराना आ रहे हैं उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana