अमरोहा। 6 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी मंडल गजरौला की एक बैठक शिव मंदिर के मीटिंग हॉल गजरौला में आयोजित की गई।मीटिंग को संबोधित करते हुए सहकारिता राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व धनोरा विधानसभा प्रभारी संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि आगामी 2022 को प्रत्येक बूथ पर प्रचंड बहुमत जीत मिले उसके लिए बूथ पर त्रिदेव बूथ का गठन किया जा रहा है।
इसमें प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता की उपस्थित अति आवश्यक है ।शीघ्र ही बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक मंडल स्तर पर किया जाएगा जिसमें प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य होगी।इसीलिए प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री अपने अपने शक्ति केंद्र के द्वारा बूथ पर बैठक कर उनकी सक्रियता बढ़ाएं उनके अधिकार उन्हें बताएं जिससे कि सम्मेलन में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो और सम्मेलन का सफल आयोजन आपके मंडल में हो।
इस अवसर पर संजीव गोयल सिक्का महिला मोर्चा सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी श्रीमती शशि चौहान जिला मंत्री सुरेंद्र औलख मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राम रतन सिंह जाटव जिला सदस्यता प्रमुख सत्यपाल सिंह पाल महामंत्री सुशील सिद्धू मंडल उपाध्यक्ष सोनू कश्यप चंद्रपाल सिंह पाल राजेंद्र सिंह अंजू जाटव राजीव राजपूत सोनू गिल डॉक्टर सुमेर चंद बारेंद्र सिंह हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

