बकाया रुपया मांगा तो सीमेंट कारोबारी को दिनदहाड़े मार दी गोली

sah cement bussiness

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पंत विहार में बकाया के रुपये मांगने पर सीमेंट कारोबारी को आरोपियों ने गोली मार दी। आरोपियों ने पहले उनके कमर में गोली मारी, जिससे वह गिर गए इसके बाद उनके माथे पर गोली मार दी। इस बीच गोली की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। जिससे आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। कारोबारी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई।

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हरिलोक कॉलोनी निवासी राहुल सीमेंट कारोबारी हैं। उनका पैसों को लेकर पंत विहार निवासी एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह राहुल अपने बकाया पैसे मांगने के लिए आरोपी के पास गए, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक जेजेपुरम के पास राहुल को गोली मारी गई। एक गोली उनकी कमर में लगी, जिसके बाद राहुल गिर गए। इसके बाद दूसरी गोली माथे पर मारी गई। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों की ओर से कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गई।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद है। आरोपी अभी मौके से फरार हो गए। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

advertisement at ghamasaana