दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की को कोर्ट ने सुनाया अजीबोगरीब फैसला

court
1 0

बरेली। कोर्ट का ये फैसला निश्चित रूप से आपको हैरान कर देगा। बरेली में इस ऐतिहासिक फैसले की हर तरफ चर्चा है । दरअसल बरेली में एक किशोरी ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर उस व्यक्ति को सजा हो गई। करीब 1653 दिन जेल में रहने के बाद जब वह व्यक्ति निर्दोष साबित हुआ तो कोर्ट आरोपी लगाने वाली लड़की को एक अजीबोगरीब सजा सुना दी। जिससेे हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल बरेली में एक 15 साल की लड़की ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसे पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराएं लगाकर जेल भेज दिया। वह व्यक्ति चार साल आठ महीने आठ दिन कुल 1653 दिन जेल में रहा। जांच में आरोपी व्यक्ति निर्दोष पाया गया। कोर्ट ने उसे बाइज्जत बरी किया। इसके अलावा आरोप लगाने वाली लड़की को ही सजा सुना दी।

अपर सेशन जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने केस करने वाली लड़की को दोषी मानते हुए अब उतने ही दिन जेल में रहने की सजासुनाई है जितना दिन वह व्यक्ति रहकर आया है। साथ ही 5 लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ये पैसा पीड़ित व्यक्ति को मिलेगा। इस फैसले की हर तरफ चर्चा है।

advertisement at ghamasaana