नैनीताल। पिथौरागढ़ जिले के चुपकोट बैंड से थोड़ा आगे सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जिससे घर में शोक की लहर है। तीनों भैया दूज मनाकर हल्द्वानी से वापस अपने घर लौट रहे थे।
जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर घाट रोड पर चुपकोट बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर खाई में जा गिरी। नीचे कुछ दूरी पर सड़क होने के बावजूद फिर से सड़क से 200 मीटर लुढ़ककर गहरी खाई में पहुंच गई। हादसे में 36 वर्षीय कार चालक बलवंत जिमवाल, उनकी पत्नी पूर्णिमा उम्र 32 वर्ष और 6 वर्षीय बेटे भाव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सुरेंद्र बहादुर और नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया रहा है कि मृतक जिमवाल का परिवार मूल रूप से ओगला का रहने वाला था वर्तमान में जिला मुख्यालय के रई वार्ड में निवास कर रहे थे। बलवंत राजकीय इंटर कॉलेज बांसकोट में तैनात थे और उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में ही गेस्ट टीचर थी। दीपावली मनाने के लिए तीनों अपने परिजनों के पास हल्द्वानी आए थे। यहां लौटते समय हादसा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सहित कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मृतकों और घायलों को बाहर निकालकर घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बताया जा रहा है कि भैया दूज के पर्व के दिन गाड़िया कम थी। इसलिए बलवंत सिंह जिमिवाल ने हल्द्वानी से 55वीं वाहिनी में कार्यरत जवान और नैनीताल से भारतीय सेना में कार्यरत जवान को लिफ्ट दी थी।

