पहरा दे रहे सपाइयों को सता रहा ईवीएम का डर, प्रशासन से की जैमर लगवाने की मांग

बिजनौर। सपा-रालोद गठबंधन वालों को ईवीएम का डर सता रहा है। इन्होंने जैमर और स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी लगवाने की मांग उठा दी है। सीसीटीवी की स्क्रीन गेट के बाहर लगाए जाने की मांग भी रखी है। वहीं, 24 घंटे बारी बारी से वेयर हाउस के बाहर पहरा भी दे रहे हैं। गेट के सामने ही इनका टैंट लगा हुआ है।

मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू की ओर से डीएम को एक पत्र दिया गया। जिसमें कहा गया कि जिन स्थानों पर ईवीएम और वीपी पैट मशीनें रखी गई हैं, उनके चारों ओर उच्च क्षमता के सीसीटीवी लगवाएं जाएं। इन कैमरों को उम्मीदवारों या उनके एजेंट के मोबाइल नंबर से कनेक्ट किया जाए। स्ट्रांग रूम के कैमरों का डिस्पले मुख्य गेट के बाहर बड़ी स्क्रीन पर किया जाए। इसके अलावा जैमर लगवाने की मांग भी उठाई। जिससे इंटरनेट अवरोध हो सके।

बता दें कि गठबंधन और सपा के उम्मीदवारों के प्रतिनिधि मतदान के दिन के बाद से ही वेयर हाउस की निगरानी कर रहे हैं। वेयर हाउस के गेट के बाहर एक टेंट लगा हुआ है। जिसमें 24 घंटे बारी बारी से पार्टी के लोग ड्यूटी कर रहे हैं। हालांकि वेयर हाउस में ईवीएम पुलिस फोर्स के‌ त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी हुई है, इसके बाद भी गठबंधन और सपा वाले गेट के बाहर टेंट में बैठे रहते हैं। बाकायदा ड्यूटी लग रही है। जिससे वेयर हाउस की गतिविधियों की निगरानी की जा सके।

advertisement at ghamasaana