आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंचा था। लेकिन जब घरवालों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने युवक को घर में ढूंढना शुरू किया।
काफी तलाश के बाद युवक अर्धनग्न अवस्था में एक संदूक में छुपा मिला। परिजनों ने जब संदूक खोला, तो उसमें युवक को छुपा हुआ देख गुस्से में उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की हालत खराब दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, और लोग युवक की हिम्मत पर हैरानी जता रहे हैं।
फतेहाबाद थाना पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

