लखनऊ। लखीमपुर खीरी तिकुनिया कांड में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र मोनू में डेंगू के लक्षण दिखने पर रविवार को जेल प्रशासन ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
आशीष मिश्र को शनिवार को बुखार आने के बाद सीएमओ के नेतृत्व में रात में ही जिला अस्पताल की पैथालॉजी टीम जेल पहुंची। टीम ने दो बार आशीष की जांच की जिसमें डेंगू की एनएस-1 जांच पॉजिटिव और शुगर बढ़ी हुई निकली।
जेल में तबीयत खराब होने पर मंत्री पुत्र को जिला अस्पताल लाकर सेफ वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के लोगों का कहना है कि सेफ हाउस में अधिकतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। यह वीवीआईपी जैसे सीएम सहित अन्य हाई प्रोफाइल नेताओं के जिला आगमन पर बनाया जाता है।
सूत्रों के मुताबिक, सीएमओ न की निगरानी में जांच टीम ने आशीष • मिश्र के दो बार सैंपल लेकर जांच की। शुगर एवं डेंगू की प्रारंभिक जांच को छोड़कर अन्य सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है।

