सहारनपुर। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो हिस्ट्रीशीटर गौकशों को पकड़ा है।भागने पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोकशों के पास से गौकशी करने के उपकरणो सहित तमंचे, कारतूस बरामद हुए है।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि बीती रात्रि उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रायपुर मोड़ पर वाहनों को चेकिंग कर रहे थे पुलिस को गांव नौशेरा की तरफ से एक सिल्वर रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए उनको चेकिंग लिए जैसे ही रुकने का इशारा किया परन्तु वह नही रुके और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए गांव शाहपुर बाँस के रास्ते से भागने लगे तो पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया गया तो दूसरी तरफ से कोतवाली प्रभारी अजय कुमार एवं हथनीकुण्ड चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम के आने से बदमाश बौखला गए और उन्होंने अपनी बाइक बाजपुर स्टोन क्रेशर की ओर जंगल की तरफ मोड़ दी।
पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल कर गिर गयी एवं दोनों गौकश गिर गये।बदमाशों ने फिर दोबारा से पत्थरों की आड़ लेकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिनको प्राथमिक उपचार हेतु अपस्ताल में भर्ती कराया गया दोनों की पहचान जावेद पुत्र रहीश निवासी महमूदपुर मजरा, नदीम पुत्र समीम निवासी रायपुर के रूप में हुई दोनों थाना मिर्जापुर के हिस्ट्रीशीटर है इनके खिलाफ आधा दर्जन से भी अधिक एनडीपीएस,गौकशी के मुकदमे दर्ज है और पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके है।इनके पास से गौकशी के उपकरण रस्सा,कुल्हाड़ी,छुरी,2 तमंचे,4 जिंदा एवं दो खोखा कारतूस सहित एक बाइक बरामद हुई।आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

