आखिरकार बदल गया फेसबुक का नाम, जानिए क्या होगा नया नाम

facebook

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक का नाम काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार बदल गया है। फेसबुक का अब नया नाम ‘मेटा’ होगा। गुरुवार को इसके फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने एक मीटिंग के दौरान यह एलान किया। आपको बता दें कि काफी समय से फेसबुक के नाम को बदलने की चर्चा चल रही थी। जिसके बाद इस पर से पर्दा उठ गया है। फेसबुक का नया नाम मेटा कर दिया गया है।

जुकरबर्ग ने वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन के दौरान कहा हमने सामाजिक मुद्दों से संघर्ष करके और बंद प्लेटफार्मों के नीचे रहकर बहुत कुछ सीखा है और हमने जो कुछ भी सीखा है उसे लागू करने और उसकी मदद से अगले अध्याय को बनाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हमारे एप्स और उनके ब्रांड वे नहीं बदल रहे हैं। मतलब यह कि ये परिवर्तन फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे व्यक्तिगत प्लेटफॉर्म पर लागू नहीं होता है। इसकी मूल कंपनी का नाम बदलकर मेटा किया गया है। जिसके अंतर्गत ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आते हैं।

दरअसल मार्क जुकरबर्ग काफी समय से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दोबारा ब्रान्डिंग करना चाह रहे थे। वे इसे अलग पहचान देना चाहते हैं। इस तरह की पहचान जहां फेसबुक को केवल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर न देखा जाए। अब उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए फेसबुक का नाम बदलकर मेटा किया गया है।

कंपनी का फोकस अब एक मेटावर्स बनाने पर है जिसके जरिए एक ऐसी वर्चुअल दुनिया का आगाज होगा जहां पर ट्रांसफर और कम्यूनिकेशन के लिए अलग.अलग टूल का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 

advertisement at ghamasaana