Shamli news : निराश्रित गोवंश को आसरा देने वाले मंदिर के पुजारी को पुलिस के सामने पीटा

shamli news

शामली। चौसाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर गांव में निराश्रित गोवंश को आसरा देने वाले मंदिर के पुजारी को ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही बुरी तरह पीटा। ग्रामीण मंदिर परिसर में बंधे गोवंश जबरन खोल कर ले गए थे। जिसकी शिकायत पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी।

ऊदपुर गांव में हनुमान मंदिर में प्रेम गिरी कई वर्ष से पुजारी हैं। वह गांव में घूमते निराश्रित गोवंश को मंदिर परिसर में आसरा देकर उनकी सेवा करते हैं। शुक्रवार सुबह कई ग्रामीण मंदिर में पहुंचे और जबरन गोवंश को खोल कर ले जाने लगे। पुजारी ने इसका विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की।

गोवंश को खोल कर ले गए। पुजारी ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुजारी को साथ लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में निकली। ग्रामीणों तक पुलिस पहुंच गई, पुलिस को देखकर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने पुलिस के सामने ही पुजारी को बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। मारपीट के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana