रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल दे रहे जंक्शन के रेलकर्मी की अचानक मौत

लखनऊ। यूपी के बरेली में देर रात शहर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल दे रहे जंक्शन के रेलकर्मी फिटर मतांबर की अचानक मौत हो गई।

खाने का भुगतान करने के अगले ही पल मतांबर अचानक गिर गया। वहां मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले में पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि पुलिस ने घटना की सूचना मृतक रेलकर्मी के परिजनाें काे दे दी है।

शराब पीकर टेक्नीशियन ने मचाया उत्पात, गिरफ्तार

बरेली जंक्शन के वाशिंग लाइन के टेक्नीशियन ने शनिवार देर रात शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पहुंचकर कार्य में बाधा पहुंचाई। जिसके बाद मामले की जानकारी पर पहुंची आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई है। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार शिशौदिया ने बताया कि रात 10 बजे टेक्नीशियन राजेंद्र सिंह की ड्यूटी वाशिंग लाइन कार्यालय में थी।

किसी ने सूचना दी कि राजेंद्र सिंह ड्यूटी के दौरान कार्यालय में शराब पी रहे थे। टेक्नीशियन राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

उधर मामले की जानकारी होने पर संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और राजेंद्र सिंह को जमानत दी। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त रिपोर्ट बनाकर राजेंद्र के खिलाफ मुरादाबाद मंडल कार्यालय भेजी गई है।

advertisement at ghamasaana