मेरठ। नमो भारत को लेकर अब एक बड़ा इंतजार खत्म होने जा रहा है। अधिकारियों की मांनें तो जल्दी ही नमो भारत मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक चलने लगेगी। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई के अंत तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
नमोभरत रेल सराय काले खां से मेरठ तक चलने को तैयार है। इस रूट का सबसे प्रमुख स्टेशन सराय काले खां ऑपरेशंस के लिए तैयार हो गया है। जो तीन क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम आरआरटीएस कॉरिडोर का केन्द्र बिंदु होगा। इस पूरे रूट के ट्रायल रन पूरे हो चुके हैं।
एनसीआरटीसी के अधिकारी के अनुसार सराय काले खां नमो भारत स्टेशन को इस तरह डिजाइन किया गया है। जिससे ट्रांसपोर्ट के सभी साधनों पर आसानी से यात्रियों की पहुंच हो सकेण् आरआरटीएस स्टेशनए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन को एक स्काईवॉक आपस में कनेक्ट कर रहा है। गेट नंबर 4 रिंग रोड पर एग्जिट और एग्जिट हैण् एक एफओबी बनाया गया है। जिसमें ट्रैवेलेटर हैं, यह नमो भारत स्टेशन को रेलवे स्टेशन से जोड़ता है और यह स्काईवॉक से भी जुड़ा है, यह स्काईवॉक नमो भारत ट्रेनों के यात्रियों के साथ.साथ पैदल यात्रियों और अन्य यात्रियों का आना जाना आसान करेगा।
सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन दिल्ली.गाजियाबाद.मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक हैण् इसमें छह प्लेटफॉर्म और नमो भारत ट्रेनों की आवाजाही के लिए चार ट्रैक बनाए गए हैंण् भीड़ को ध्यान में रखते हुएए पांच एंट्री और एग्जिट गेट और कई सीढ़ियां, लिफ्ट, एस्केलेटर लगाए गए हैं, तकि लोग स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकें। पहले फेस के तीनों कॉरिडोर के लिए यहीं से चलेंगी ट्रेनें।
यह स्टेशन पहले फेस के सभी तीन कॉरिडोर ;दिल्ली.पानीपत.करनाल, दिल्ली.एसएनबी.अलवर और दिल्ली.गाजियाबाद.मेरठ का मुख्य स्टेशन होगा। यहां से तीनों जगह के लिए ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। मौजूदा समय नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशनों के बीच चल रही हैं। 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली.गाजियाबाद.मेरठ कॉरिडोर जल्द ही चालू होने की उम्मीद है।

