पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति को मार डाला

dehradun news

देहरादून l अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या कर दी। वारदात रविवार रात पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मेहुंवाला की है। आरोपी पत्नी अपनी करतूत को छिपाने को लिए पति की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर रिश्तेदारों के साथ शव को लेकर अस्पताल पहुंची थी। संदेह होने पर पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का पाया गया। जांच में अवैध संबंधों का सच सामने आया और आरोपी पत्नी और मृतक के चचेरे भाई (प्रेमी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। पूर्व में दोनों को पति ने भी रंगेहाथों पकड़ा था। इसके बाद दोनों ने हत्या की साजिश रची थी। रात में मौका पाकर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी यूपीसीएल में संविदा पर लाइनमैन के तौर पर कार्यरत है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल से डेथ मेमो पटेलनगर कोतवाली पुलिस को मिला। जिसमें प्रविन्द उर्फ परविंद पुत्र विजेंद्र निवासी कमालपुर फतेहपुर, सहारनपुर हाल पता पित्थुवाला देहरादून की मौत की सूचना दी गई थी। शव के पंचनामा की कार्यवाही के दौरान मृतक के गले में निशान मिले। कानों से खून आ रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों मौत होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में हत्या किए जाने के संदेह में प्रविन्द के भाई सुमित की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए टीमों का गठन किया गया। पूछताछ के लिए प्रविन्द की पत्नी सरिता और उसके चचेरे भाई अनुज को हिरासत में लिया गया। सख्ती से हुए पूछताछ में पत्नी सरिता और प्रविन्द के चचेरे भाई अनुज कुमार के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। खुलासा हुआ कि प्रविन्द की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक सरिता और अनुज ने अपना जुर्म कबूल लिया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई चुन्नी बरामद की गई है।

प्रविन्द को हो गई थी दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक पूछताछ में अनुज ने बताया गया कि वह यूपीसीएल में संविदा पर लाइनमैन है। वर्तमान में आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बिजलीघर में नियुक्त है। वह वर्ष 2017 में गांव से अपने चचेरे भाई प्रविन्द के पास देहरादून आया था। 2020-2021 में उसके द्वारा निरंजनपुर से आईटीआई की थी। इस दौरान उसमें व प्रविन्द की पत्नी सरिता में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बात का प्रविन्द को पता चलने पर उनके बीच विवाद हो गया। जिससे अनुज वहां से चला गया। घर छोड़कर जाने के बाद भी सरिता व अनुज फोन पर लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे और मौका मिलने पर मिलते रहते थे। कुछ समय बाद प्रविन्द के घर के पास ही अलग कमरा लेकर रहना लगा। एक साल पहले प्रविन्द के घर के पड़ोस में सोनू के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा।

पहचान छिपाने के लिए मोहल्ले की लाइट बंद कर दी थी

दोनों घर अगल बगल में होने के कारण अक्सर मौका पाकर मिलने आया करता था। प्रविन्द की पत्नी सरिता और अनुज शादी करना चाहते थे। जिसके लिए दोनों ने प्रविन्द को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रविवार रात अनुज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिजलीघर पर था। इस दौरान सरिता ने व्हाट्सएप कॉल कर प्रविंद्र के काफी नशे में होने की जानकारी दी। साथ ही रास्ते से हटाने की बात कहकर घर पर बुलाया। इस पर अनुज सरिता के पास पहुंचा।

इस दौरान मोहल्ले में काफी रोशनी थी। इसलिए पहचाने जाने के डर से मोहल्ले के ट्रांसफर की ओसीबी बंद कर दी। जिससे पूरे मोहल्ले की लाइट चली गई। उसके बाद वह प्रविन्द के घर पहुंचा। जहां प्रविन्द बच्चों के साथ सो रहा था। इस दौरान पत्नी सरिता बच्चों को उठाकर ऊपर वाले कमरे में ले गयी। बच्चों को ऊपर वाले कमरे में छोड़कर नीचे आ गयी। प्रविन्द नशे में धुत था। जिसका फायदा उठाकर अनुज ने दरवाजे के पीछे टंगी चुन्नी से उसका गला दबा दिया।

प्रविन्द ने खुद को छुड़ाने का प्रयास करने पर सरिता ने उसके सिर को कई बार बेड के सिरहाने पर पटका। जिससे वह अचेत हो गया। चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अनुज वापस ट्रांसपोर्ट नगर बिजलीघर में आ गया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर चैक किये तो उनमें उनके बीच समय समय पर आपस में बातचीत का रिकार्ड मिला।

advertisement at ghamasaana