खुद को जिंदा दिखाने के लिए युवक को कार में जिंदा जला दिया

saharanpur crime news

सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने हत्या की एक ऐसी वारदात का खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। बागपत के एक यूनानी चिकित्सक ने कर्ज से बचने और खुद को मृत साबित करने के लिए एक निर्दोष युवक को अपनी कार में जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारोपी, जो बागपत जिले के असारा गांव का निवासी है और हबीबगढ़ में क्लीनिक चलाता था, ने घटना के तीन-चार दिन बाद घटनास्थल पर जाकर यह देखने की कोशिश की कि कार पूरी तरह से जली या नहीं। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में डॉक्टर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

डॉ. मुबारिक पर 20 से 25 लाख रुपये का कर्ज था। उसने अपनी मौत साबित करके बीमा राशि और लोन माफी का लाभ लेने के लिए इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी को मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर बीमा और लोन की रकम मिल जाती।

डॉ. मुबारिक ने युवक सोनू को अपनी कार में जिंदा जलाने की योजना बनाई। पुलिस ने घटनास्थल से एक कैन और प्लास्टिक के ग्लव्स बरामद किए हैं, जिन्हें वारदात में इस्तेमाल किया गया था।

हत्यारोपी डॉक्टर ने वारदात के बाद अपने घर नहीं गया। उसने तीन से चार दिन तक अलग-अलग जगहों पर रहकर अपने परिवार को इस साजिश की भनक तक नहीं लगने दी। यहां तक कि अपनी पत्नी को भी इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि डॉक्टर ने पूरी वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया। लेकिन पुलिस की सतर्कता और जांच के बाद उसकी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

advertisement at ghamasaana