कैदी की मौत की सूचना पर फर्रुखाबाद जिला जेल में हुआ बवाल और फायरिंग

लखनऊ। फर्रुखाबाद जिला जेल में रविवार को एक कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत होने की सूचना के बाद जेल में कैदियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कैदियों ने जेलर पर हमला कर पथराव किया और जेल में आग लगा दी।

डीएम-एसपी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि जेल में कई फायरिंग हुई, जिसमें तीन कैदियों को गोली लग गई। वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार फतेहगढ़, प्रमोद शुक्ला ने बताया कि फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। उसे कुछ दिन पहले डेंगू हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था, जहां शनिवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जेल के कैदियों को इसकी जानकारी सुबह नाश्ते के समय हुई। जिसके बाद कैदियों ने संगठित रूप से उपद्रव शुरू कर दिया। कैदी साथी की मौत से आक्रोशित थे। उन्हें अधिकारीयों पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए जेल अधिकारीयों पर हमला कर दिया। जिसमे डिप्टी जेलर को पीटा भी गया।

advertisement at ghamasaana