स्टार्टअप और युवा उद्यमियों के लिए संजीवनी है यह बजट

dehradun news

देहरादून l केंद्र सरकार के आम बजट में उद्योगों के लिए की गई घोषणाओं को लेकर उत्तराखंड के उद्यमियों ने सराहा है। प्रदेश के सबसे बड़े उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. बिजय सिंह तोमर ने कहा है कि बजट में युवाओं को अपना रोजगार स्‍थापित करने और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अच्‍छे प्रावधान किए गए हैं। उद्यमियों के लिए पहली बार 5 साल में 2 करोड़ का टर्म लोन देने की बात कही गई है।

प्रदेश महामंत्री राजीव गोयल ने कहा कि भारत को खिलौना उत्पादन का केंद्र बनाने के लिए भी योजना बनाई गई है। इससे छोटे-छोटे उद्योगों की राह खुलेगी। देहरादून महानगर ग्रामीण के अध्यक्ष रविन्द्र भट्ट ने कहा कि स्टार्टअप के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणा सराहनीय पहल है। स्टार्टअप के लिए फंड की व्‍यवस्‍था से युवा अपना उद्यम लगाने के लिए आकर्षित होंगे। प्रदेश संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा ने कहा कि बजट में नेशनल मैन्‍युफेक्चिरिंग मिशन की स्‍थापना करने और मध्‍यम वर्ग को इनकम टैक्‍स में उम्‍मीद से ज्‍यादा छूट देने पर केंद्र सरकार बधाई की पात्र है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल देव ढंड ने पर्यटन के क्षेत्र में बजट में की गई घोषणाओं की सराहना की है। वहीं प्रदेश कार्यालय प्रभारी रविता शर्मा, देहरादून महानगर अध्यक्ष कमलजीत शर्मा, महामंत्री राकेश मल्होत्रा, राजेश जायसवाल, कर्नल रूप कुमार शर्मा, दिव्यांश पैन्युली आदि उद्यमियों बजट को बेहतरीन बताया है। इससे पूर्व लघु उद्योग भारती के प्रांत कार्यालय सेलाकुई में उद्यमियों बजट को लाइव सुना।

advertisement at ghamasaana