भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल का यह होली गीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, आप भी देखिए

khesari lal

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने बहुत ही कम समय में और अपनी काबिलियत के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई है। खेसारी लाल यादव के गानों और फिल्मों का बच्चा.बच्चा दीवाना है। खेसारी लाल जब भी स्क्रीन पर दिखाई देते हैं तब धमाल मचा देते हैं और जब बात होली की हो तो खेसारी का अंदाज बिल्कुल आग लगा देने वाला होता है। ऐसा ही इस बार भी रंगों के त्योहार पर हुआ है। होली के मौके पर खेसारी का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

भोजपुरी फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके का हिट गाना उपासे रहीं सोशल मीडिया पर हॉट केक बना हआ है, खेसारी लाल यादव के गानों के दीवाने बार.बार भोजपुरी होली स्पेशल सॉन्ग देख रहे हैं। उपासे रहीं का गाने में खेसारी लाल यादव के साथ सहर अफशा रोमांटिक डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को दीवाना बना रही है।

https://youtu.be/5q1yoWX0-m8

उपासे रहीं का भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव औऱ सहर पहले बेडरूम में रोमांस करते दिख रहे हैं, इसके बाद एक्टर और एक्ट्रेस गार्डन में जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके का यह गाना खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। उपासे रहीं का गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का निर्देशन और म्यूजिक रजनीष मिश्रा ने दिया है। बता दें खेसारी लाल यादव का यह गाना काफी पुराना है, लेकिन होली के मौके पर भोजपुरी स्टार का यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

advertisement at ghamasaana