नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक पर चौंकाने वाली बात सामने आई है। पीएम की सुरक्षा चूक पर जहां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है वहीं, लंदन स्थित ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने फोन कर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों धमकी दी है।
एसएफजे ने दावा किया है कि हुसैनीवाला फ्लाईओवर पर उसी ने पांच जनवरी को अवरोध पैदा किया था जिसमें प्रधानमंत्री का काफिला फंसा। इस संगठन ने धमकी देते हुए वकीलों से कहा है कि वे शीर्ष अदालत में इस इस केस को न लड़ें।
SFJ लंदन के नंबर से वकीलों को फोन कर उन्हें धमकी दे रहा है। भारत में एसएफजे प्रतिबंधित है। एसएफजे का दावा है कि उसी ने लोगों को फ्लाईओवर तक पहुंचाया था। एसएफजे का यह दावा यदि सही है तो पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर यह एक बड़ा खतरा है।

