UP Election 2022: टिकैत ने लिया यूटर्न, कहा- गलती से कुछ ज्यादा बोल गया, BJP वाले हमारे दुश्मन नहीं

नई दिल्ली। सपा और रालोद गठबंधन (SP-RLD Alliance ) प्रत्याशियों को खुला समर्थन देने के बाद किसान नेता नरेश टिकैत ( Naresh Tikait) ने अब पलटी मार ली है।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने ऐलान किया था कि वे खुद और यूनियन भी SP-RLD के प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे, हालांकि 24 घंटे से भी कम समय में वे अपनी बात से पलट गए अपने पिछले बयान से पलटते हुए टिकैत ने कहा है कि हम चुनाव में किसी का भी समर्थन नहीं कर रहे हैं. टिकैत ने अपने पिछले बयान को गलती बताया और रविवार शाम को कहा कि हम कुछ ज्यादा ही बोल पड़े थे, जो गलत था।

रविवार को टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ही सर्वोपरि है और यदि हम उससे अलग जाते हैं तो फिर वे हमें बाहर भी कर सकते हैं. टिकैत मीडिया के सामने आए और चुनाव में समर्थन को लेकर दिए बयान पर स्पष्टीकरण दिया था।

इस दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि यहां ऐतिहासिक हस्तियों की प्रतिमायें हैं, उनका आशीर्वाद लेने कोई भी आये उसका स्वागत है। भाजपा के उम्मीदवार भी उनके दुश्मन थोड़े ही हैं।

advertisement at ghamasaana