नई दिल्ली। Delhi BJP भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली की जीत को लेकर व्यापारियों में काफी खुशी है इसको लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने जगह.जगह मिठाई बंटी और एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव कमल कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, गोपाल ग्रोवर व्यापारी नेता हरजीत सिंह छाबड़ा, रमन हांडा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा बड़ी खुशी की बात है जिस प्रकार भाजपा पूरे बहुमत के साथ दिल्ली में आई है।

इससे व्यापारियों में उम्मीद जगी है के आने वाले समय में बड़ी खुशी की बात है जिस प्रकार भाजपा पूरे बहुमत के साथ दिल्ली में आई है। इससे व्यापारियों में उम्मीद जगी है के आने वाले समय में दिल्ली में केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार Delhi BJP मिलकर तेजी से विकास करेगी और जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे उसको फेडरेशन का एक डेलिगेशन मिलकर सदर बाजार की समस्याओं से अवगत कराएगा और सदर बाजार विकास बोर्ड की मांग करेगा।

