टीवी ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल को हराकर जीता ‘बिग बॉस 15’ का खिताब

नई दिल्ली। ऐक्ट्रेस और मॉडल तेजस्वी प्रकाश को टीवी रिऐलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ का विजेता घोषित किया गया जिन्होंने बिग बॉस ट्रॉफी के साथ ₹40 लाख का पुरस्कार जीता।

प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा क्रमशः पहले व दूसरे रनर-अप रहे और ऐक्ट्रेस शमिता शेट्टी फिनाले में जगह नहीं बना सकीं। शीर्ष तीनों प्रतिभागियों ने घर के अंदर 121 – दिन बिताए।

बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश को सबसे अधिक वोट मिले। शो की शुरू में ही स्मिता शेट्टी बाहर हो गईं और घर के तीन सदस्य ही इस रेस में बचे थे, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, करन कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल। हालांकि, खबरों में विनर का नाम पहले ही लीक हो गया था लेकिन शो के मेकर्स ने महज इसे अफवाह करार दिया था।

इस दौरान बिग बॉस के मंच पर ‘बिग बॉस 13’ विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया गया। इस दौरान सलमान ने कहा कि शहनाज ने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती रहें। अभी आगे बहुत जिंदगी बाकी है। इसके् बाद शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए एक डांस परफॉर्मेंस भी दिया।

इसके बाद शहनाज ने कहा कि अब वह हिंदुस्तान के शहनाज गिल बन चुकी हैं क्योकि कटरीना कैफ तो पंजाब की हो चुकी हैं, क्योंकि उनकी शादी विक्की कौशल के साथ हो गई है। इस पर सलमान खान कहते हैं कि हां सब कुशल मंगल से हो गया और सब खुश हैं। इस पर सलमान की खिंचाई करते हुए शहनाज ने कहा कि बस आप खुश रहो।

इसके बाद सलमान खान ने शहनाज को हिंदुस्तान की शहनाज गिल बताया। बाद में सलमान को देख शहनाज इमोशनल हो गईं, जिसके बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। वहीं सलमान खुद भी भावुक हो गए।

advertisement at ghamasaana