बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

मेरठ। एक ट्रक चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलते हुए बाइक पर जा रहे दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों भाई बहन की शादी के लिए कार्ड बाँटने जा रहे थे। मेरठ करनाल हाइवे पर जंगेठी गांव के पास झिलमिल होटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा रात साढे दस बजे उस वक्त हुआ जब सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव काकेपुर निवासी अरविंद (30) अपने चचेरे भाई सचिन (32) पुत्र नरेश आपके साथ में अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर मेरठ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। मृतक अरविंद की बहन की शादी 16 नवबंर की थी। दोनों युवक मेरठ की तरफ से वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के पिछले पहिए दोनों युवकों के ऊपर से गुजर गए।

आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पास में ही स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे लोग मौके पर दौड़े। राहगीर और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। भीड़ को देखकर ट्रक चालक वहां से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एकत्र भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं पकड़ में आ सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी हादसे की सूचना लगते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में नीचे की ओर फंसे दोनों भाइयों को बाहर निकालकर मोर्चरी के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद सड़क पर शादी के कार्ड बिखरे पड़े थे। दूर-दूर तक कार्ड बिखर गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि दोनों युवकों के शवों को पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है।

advertisement at ghamasaana