सहारनपुर। जिले के गांव खुदाबख्शपुर में ज्यादा शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों खेत में शराब पी रहे थे तभी उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनकी जान चली गई।
गांव खुदाबक्शपुर माजरा निवासी 52 वर्षीय रमेश सैनी और 55 वर्षीय चमन सिंह काफ़ी समय से शराब पीने के आदी थे। उनके बारे में सूचना मिलने पर परिजन खेत में पहुंचे तो दोनों को मृत पाया।
एक दिन में शराब पीने से दो मौत होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। प्रधानपति रुप सिंह का कहना है कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी।

