हरिद्वार। ज्वालापुर में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना से जीआरपी में हड़कंप मच गया। जीआरपी की टीम ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब छह बजे ज्वालापुर में ट्रक यूनियन स्थित कब्रिस्तान के पास से रेल पटरी पर दो लोग गुजर रहे थे। तभी दोनों देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन दिल्ली जा रही थी। ट्रेन की टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद पटरी के पास से निकल रहै कुछ लोगों घटना की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर जीआरपी में हड़कंप मच गया।
जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मगर रात तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। जीआरपीएस पर थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि दोनों की जेब से पहचान के लिए कुछ नहीं मिला है। उनके पास से कोई सामान भी नहीं मिला है। अंदाजा लगाया जा रहा ट्रेन से कटने वाले दोनों आसपास के हो सकते हैं। दोनों शवों की पहचान कराने के लिए आसपास लोगों से सही शिनाख्त कराई गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतकों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

