बागपत। बागपत से हरिद्वार में गंगा में स्नान करते समय दो दोस्त युवक डूब गए हैं, इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों दोस्तों का अभी कुछ पता नहीं चला है। बागपत में रालोद नेता अमित जैन के बेटे अभिषेक जैन अपने साथी भरत पुनिया, संदीप कुमार तथा एक अन्य व्यक्ति राकेश गुप्ता के साथ गुरुवार शाम हरिद्वार गाड़ी से गए थे। हादसे के बाद दोनों युवकों के स्वजन में कोहराम मच गया।
पीड़ित अपने निजी वाहनों से हरिद्वार पहुंच गए। वहीं रालोद नेता अमित जैन का कहना है कि गंगा में डूबे युवक संदीप व भरत पुनिया अभी नहीं मिले है, तलाश जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि हरिद्वार जिले के रुड़की में सोलानी पार्क में गंग नहर किनारे सेल्फी ले रहे मेरठ और बागपत के दो युवक नहर में डूब कर लापता हो गए। इनके साथ इनके दो दोस्त भी थे। जिनसे पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। बताया गया है कि सभी दोस्त मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे।
शुक्रवार तड़के गंगा में स्नान करते समय युवक भरत पुनिया और संदीप कुमार अचानक पानी में डूब गए। साथियों के चिल्लाने पर अन्य लोग एकत्र हुए। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर उनकी तलाश में जुट गई। वहीं घटना की जानकारी मोबाइल से काल कर पीड़ित परिवार को दी गई। इससे परिवार में कोहराम मचा गया। पीड़ित स्वजन अपने निजी वाहनों से हरिद्वार पहुंच गए। रालोद नेता अमित जैन का कहना है कि गंगा में डूबे युवक संदीप व भरत पुनिया अभी नहीं मिले है, तलाश जारी है।
भरत पुनिया के पिता सुनील पुनिया यूपी पुलिस में दारोगा है। उनकी लंबे समय बागपत में तैनाती रही है। उनका परिवार नगर में ही रहता है। युवक संदीप प्राईवेट नौकरी करते है।

