नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि रूस 16 फरवरी को हमला कर सकता है। हालांकि रूस के कुछ टैंक और सैन्य वाहन यूक्रेन सीमा से लौट गए लेकिन अब भी दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है।
यूक्रेन ने कहा है कि उनके देश के रक्षा मंत्रालय, सैन्य बल और दो सरकारी बैंकों की वेबसाइट एक साइबर हमले हुए हैं और यह संभवत: रूस से जुड़े हो सकते हैं। दरअसल, यूक्रेन सरकार की एजेंसियों और बड़े बैंकों पर साइबर हमले की रिपोर्ट है।रक्षा मंत्रालय और देश की दो बड़ी बैंकों को बनाया निशानायूक्रेन पर हुए इस साइबर अटैक में देश की दो बड़ी बैंकों और रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया गया। यूक्रेन का कहना है कि इस डीडीओएस अटैक की वजह से उनकी कम से कम 10 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। इसमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और बड़े बैंकों की वेबसाइट शामिल हैं।
इस साइबर अटैक की वजह से देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक और कई प्राइवेट बैंकों के ऐप काम नहीं कर रहे थे और ना ही लोग ऑनलाइन पेमेंट कर पा रहे थे।

