यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री का आभार जताया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बात की और रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीयों को निकालने में उनका समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री से बात करने के बाद जेलेंस्की ने भारत का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को यूक्रेन की स्थिति के बारे में अवगत कराया।

जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा, “रूसी आक्रमण के मुकाबला के बारे में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को सूचित किया। युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता और उच्चतम स्तर पर शांतिपूर्ण वार्ता के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की भारत ने सराहना की है। यूक्रेन के लोगों के समर्थन के लिए भारत का आभारी हूं।”

advertisement at ghamasaana