बस्ती। आगामी 13 नवम्बर को खेल महाकुम्भ का उद्घाटन करने आ रहे गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने किया।
उन्होने बताया कि एपीएन पीजी कालेज परिसर में दो हेलीपैड बनाये जायेंगे। यहां से शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम जाकर सांसद खेल महाकुम्भ का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् किसान डिग्री कालेज परिसर में वे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ तीनों स्थलों का निरीक्षण किया। एपीएन पीजी कालेज में समय से हेलीपैड तैयार करने के लिए अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया है।

