लखनऊ। यूपी बोर्ड UP BOARD की परीक्षाएं आज से कड़े सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है निगरानी।
यूपी बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 16 फरवरी 2023 यानि आज से शुरू हो गई। यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं तीन मार्च को समाप्त होंगी, जबकि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं चार मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे शुरू होगी और 11.15 बजे समाप्त होगी। दूसरी पारी दोपहर की होगी जो दोपहर दो बजे शुरू होगी और शाम 5.30 बजे समाप्त होगी। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 58,85 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
परीक्षा को लेकर पुलिस द्वारा माकूल सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू को पहले ही लागू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्र के आसपास पुलिसबल तैनात किया गया था। खेतों के आसपास स्थित उन परीक्षा केंद्रों पर अधिक नजर रखी गई जहां पर शिक्षा माफियाओं के सक्रिय होने का डर था। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा था।

