यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का आयोजन चुनाव के बाद कराया जाएगा

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाएगा। वहीं, प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में कराने का प्रस्ताव है।

प्रदेश में वर्ष 2018 से बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में आयोजित कराई जा रही हैं। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में प्रस्तावित हैं। इस चुनाव के लिए ड्यूटी तय होने के साथ प्रशासनिक और पुलिस तंत्र के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण बोर्ड परीक्षाएं इस अवधि में कराना संभव नहीं है।

ऐसे में शासन में बोर्ड परीक्षा चुनाव के बाद ही कराने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटर में 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बता दें कि यूपी बोर्ड के लाखों विद्यार्थी और शिक्षक चुनाव के चलते परीक्षा को लेकर अब तक असमंजस में रहे हैं।

advertisement at ghamasaana