उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2021 का पर्चा लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2021 का पर्चा लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गयी है। यह पर्चा सोशल मीडिया पर गाजियाबाद, मथुरा, बुलंदशहर में वायरल हो रहा था। अब एक महीने बाद दोबारा परीक्षा होगी। एसटीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं देनी होगी। इस बार UP-TET में 21 लाख 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 5 बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। पहली पाली में 2554 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में 1754 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। पहली में 1291628 और दूसरी पाली में 873553 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

पहली बार लाइव CCTV सर्विलांस की व्यवस्था TET में पहली बार लाइव CCTV सर्विलांस की व्यवस्था की गई है। इसका मकसद हर हाल में बिना नकल के परीक्षा कराना है। इसे हर परीक्षा केंद्र पर एक्टिव किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग लखनऊ में होगी। यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी की गई तो वह फौरन पकड़ में आ जाएगी। लखनऊ में बनाए गए नियंत्रण

advertisement at ghamasaana