देहरादून। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को मिले होटल अलकनंदा को सरकार की ओर से यात्रियों के विश्राम के लिए शुरू कर दिया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से होटल का संचालन करने का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम को दिया गया है।
बता दें कि 5 मई को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से होटल अलकनंदा के पास भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया था। इसी दौरान उन्होंने एक समझौते के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को होटल अलकनंदा की चाबी भी सौंप दी थी लेकिन अभी तक होटल अलकनंदा का संचालन उत्तराखंड सरकार की ओर से नहीं शुरू किया गया था।
अब एक महा बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम ने होटल अलकनंदा को यात्रियों के लिए खोल दिया है। जिसमें मौजूद कमरों का शुल्क उत्तर प्रदेश से कम रखा गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के रीजनल मैनेजर (पर्यटन) सुशील कुमार नौटियाल ने बताया कि यात्री होटल अलकनंदा में आकर ठहर सकते हैं। बताया कि अभी तक करीब 200 यात्री होटल में ठहर चुके हैं।

