दिग्गज बैंकर आदित्य पुरी ने फिनेटक कंपनी पेटीएम की सेवायों पर उठा दिए सवाल

नई दिल्ली। दिग्गज बैंकर आदित्य पुरी (Aditya Puri) ने मंगलवार को फिनेटक कंपनी पेटीएम (Paytm) के बिजनेस मॉडल पर सवाल उठाया। आदित्य पुरी ने कहा कि कंपनी ने “कैशबैक” देकर अपने ग्राहक जुटाए है, न कि वित्तीय सेवाओं के जरिए।

आदित्य पुरी, प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और इस समय कार्लाइल ग्रुप के सीनियर एडवाइजर हैं। आदित्य पुरी ने 1994 में HDFC बैंक की जिम्मेदारी संभाली थी और 2020 में रिटायर होने के समय तक उन्होंने इसे देश के सबसे बड़े बैंकों में एक बना दिया।

इससे पहले भी शेयर बाजार में पेटीएम की हालत को लेकर काफ़ी सवाल उठते रहे हैं। दरअसल कोरोना काल के बाद इस तरह की सेवा देने वाली कम्पनियों की हालत काफ़ी ख़राब रही है।

advertisement at ghamasaana