नई दिर्ल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। आडवाणी बीजेपी के सबसे पुराने और बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम ने कहा मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।

देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के लिए पीएम मोदी ने आडवाणी को फोन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स ट्विटर पर कहा मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।
हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एकए भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और दूरदर्शी रहे हैं।
पीएम ने आगे कहा सार्वजनिक जीवन में आडवाणी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति अटूट निष्ठा के रूप में देखा जाता हैए जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।

