चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। सू़त्रों के अनुसार विवि की एक छात्रा ने कई छात्राओं का नहाते समय एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इससे आहत आठ छात्राओं ने आत्महत्या की कोशिश की। इस मामले में मामले में आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रात करीब ढाई बजे छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में शनिवार की देर रात हंगामा हो गया। खबरों के अनुसार चंडीगढ़ विश्चविद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने कई छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्ड किया।
इन वीडियोज को छात्रा एक लड़के को भेजती थी। वह लड़का उन वीडियोज को इंटरनेट पर अपलोड करता था। इसके बाद शनिवार देर रात कॉलेज कैंपस में जमकर बवाल हुआ। इस मामले को लेकर एसएसपी मोहाली ने बयान दिया है कि एक छात्रा ने वीडियो शूट किया और उसे शेयर किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी की मौत की सूचना नहीं है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार आत्महत्या करने या कोशिश करने की सूचना नहीं मिली है।

