गोंडा। ग्राम प्रधान गांव के विकास की दूरी होता है। ग्रामीण उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनते हैं जिससे गांव के विकास से लेकर अन्य कामों में उनकी बराबर की सहभागिता रहे। लेकिन हां कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। एक प्रधान जी की वीडियो वायरल हुई है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो गोंडा जिले के सादुल्लाह नगर क्षेत्र के मनवा गढ़ गांव की है। जहां प्रधान जी अपने कुछ साथियों के साथ जुआ खेलने में व्यस्त हैं। उन्हें यह भी पता नहीं कोई उनकी वीडियो बनाना है या फिर उन्हें इसकी चिंता नहीं है।
इस बारे में लोगों का कहना है कि जब ग्राम प्रधान ही ऐसा कर रहा है तो बाकी और लोगों को या फिर युवाओं को कौन इससे दूर रखेगा। प्रधान जी अपनी जिम्मेदारी भूल कर इस तरह गलत कामों में व्यस्त हैं।

